देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्पीक मैके के तत्वावधान में एक भव्य सूफी कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामपुर घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूफी कव्वाल शाहिद नियाजी और सामी नियाजी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर, रजिस्ट्रार डॉ राजेश उपाध्याय, डॉ मनोज पांडा, विद्या श्रीवासन ने कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा वेल्हम बॉयज स्कूल, एमकेपी कॉलेज और वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों के साथ मुकर्रम नियाजी और माजिद नियाजी ने कोरस में, वासिफ अहमद ने ढोलक पर और विजय कुमार ने तबले पर संगत दी। वेल्हम बॉयज स्कूल की प्रिंसिपल संगीता ...