मिर्जापुर, मई 7 -- जिगना,मिर्जापुर। नियम विरूद्ध चकबंदी करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के बभनी भुजौता गांव के कास्तकारों ने गुरुवार को पंचायत भवन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी अधिकारियों ने चकबंदी समिति के नियम विरुद्ध भूमिहीनों को सदस्य बनाए जाने तथा चक निर्धारण में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने चक निर्धारण में एकपक्षीय कार्यवाई का आरोप लगाया। काश्तकारों ने आपत्तियों का निस्तारण होने तक चकबंदी प्रक्रिया स्थगित रखने की पुरजोर मांग की है। प्रदर्शन के दौरान काश्तकारों का कहना था कि मनमाने तरीके से जमीन की मालियत का निर्धारण किया गया है। आसपास की जमीन को उड़ान चक में तब्दील कर दिया गया है। यहां तक कि मकानों तक पहुंचने के लिए चक मार्ग का आवंटन नहीं किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.