झांसी, जून 9 -- झांसी। टहरौली तहसील क्षेत्र के गांव कुकरगाँव इन दिनों नियम विरुद्ध बालू खनन हो रहा है। यह आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। उन्होंने बताया कि खनन माफिया विरोध करने पर झंझट करते हैं। कुछ दिनों पहले ही जिलाधिकारी के कड़ी चेतावनी दी थी। तब अधिकारियों ने कुकरगाँव में चल रहे बालू घाटों के पट्टाधारकों के खिलाफ नियम विरुद्ध खनन एवं सीमांकन क्षेत्र से बाहर किये जा रहे खनन को लेकर भारी जुर्माना लगाया था। इसके बाद खनन माफिया शांत हुए। लेकिन, एक बार फिर कुकरगांव में खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। गांव में एक फर्म के नाम निजी भूमि का खनन पट्टा एक हेक्टेयर रकबे में स्वीकृत हुआ था। यह भी पढ़ें- गंगा में किया जा रहा बालू का खनन वैध खनन पट्टे की आड़ में पट्टाधारकों द्वारा बेतवा नदी का सीना चीरकर, नदी की जल धारा को कई जगह रोककर, लिफ्टरों और पोकल...