मथुरा, मई 26 -- नियमों को ताक पर रख यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत के नेतृत्व में सोमवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर अवैध एवं मानक विहीन वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा एआईएस-119 मानकों के विपरीत संचालित बसों पर कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत ने थाना मांट पुलिस एवं टोल प्लाजा प्रबंधन के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 डबल डेकर बसों के चालान किए गए, जबकि दो बसों को मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर थाना जैंत में निरुद्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- चार वाहन सीज, दो दर्जन का चालान एक निजी ईको वाहन के व्यावस...