फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विनियमित क्षेत्र में नियम विरुद्ध मानचित्र स्वीकृत किए जाने के मामले में विधानसभा की याचिका समिति की उपसमिति बुधवार को यहां जांच को पहुंची। सर्किट हाउस में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुयी। इस बैठक में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के शासन स्तर से आये अफसर भी शामिल रहे। बैठक के बाद उन स्थलों को देखा गया जहां पर पार्क भू उपयोग में नियम विरुद्ध मानचित्र स्वीकृत किए गए थे। समिति में शामिल कायमगंज विधायक डॉ.सुरभि ने बताया कि 17 बिंदुओं की शिकायत में 16 शिकायते सही पायी गयीं। उन्होंने बताया कि जांच के सिलसिले में 2 जेई को मौके पर बुलाया गया था जो नहीं आए। उनकी रिपोर्ट विधानसभा को दी जाएगी। विधानसभा की उपसमिति जो गठित की गयी थी उसके साथ विशेष सचिव आवास कृष्णमोहन, संयुक्त सचिव नीरज कुमार सचान, और बीसल...