सीवान, अप्रैल 4 -- नियम विरुद्ध तरीके से एक की जगह 3 वेंडर को कार्य आवंटित करते हुए कार्यादेश निर्गत किया गया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने सशक्त स्थायी समिति की स्वीकृति के बिना नियमविरुद्ध तरीके से स्वलाभ की नीयत से शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, परिवहन पृथकीकरण व निस्तारण के लिए जिन आउटसोर्सिंग एजेंसियों को आवंटित किया गया, उनके द्वारा सही से न सफाई की जा रही न कचरे का उठावा। इस बारे में लगातार शिकायत मिल रही है। 16 मार्च को सशक्त की बैठक में इसके मद्देनजर सर्वसम्मति से आउटसोर्सिंग एजेंसियों के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए इन पर कठोर अनुशासनिक कारवाई की अनुशंसा की गयी लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी ने सशक्त स्थायी समिति के निर्देश का अनुपालन नहीं कर प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे हैं। क्या कहतीं मुख्य पार्षद नगर परिषद की मुख्य प...