गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बिलंदपुर-कालेपुर में गुरुवार को एक हास्टल को खाली करा कर सील किए जाने पर दूसरे छात्रावास के रहवासियों में भी भय समा गया है। प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय भवनों में बड़ी संख्या में अतिथि भवन और छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। इससे न केवल बाह्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित है, बल्कि कामर्शियल श्रेणी की इन गतिविधियों के बावजूद बिजली, सम्पत्तिकर, जलकर और सीवर कर आवासीय का चुकाया जा रहा है।जिस भवन में हास्टल संचालित हो रहा था, उसका मानचित्र आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत था, जबकि वहां व्यावसायिक गतिविधि के रूप में छात्रावास चलाया जा रहा था। वहीं, ऐसे तमाम भवन है जिनमें जिनका मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है लेकिन उनका अतिथि भवन और छात्रावास के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।...