प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल प्रशासन की ओर से मोबाइल को जमा करके स्ट्रेचर देने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। इसलिए लोग कोई भी पहचान पत्र जमा करके स्ट्रेचर ले जाते हैं लेकिन दोबारा उसे स्ट्रेचर पर जमा करने नहीं आते। इसलिए ओपीडी शुरू होते ही स्ट्रेचर स्टैंड खाली हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों की होती है। स्टैंड के कर्मचारियों का कहना है कि मोबाइल जमा करने पर लोग निश्चित रूप से स्ट्रेचर जमा करने आते थे, जिससे दूसरे मरीजों को स्ट्रेचर मिल जाता था। स्टैंड पर कम से कम 90 स्ट्रेचर उपलब्ध कराया जाना चाहिए, लेकिन इस समय मात्र 25 स्ट्रेचर मौजूद रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...