रांची, मार्च 16 -- रांची। संवाददाता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में सोमवार को नर्सिंग संस्थानों को मान्यता प्रदान करने को लेकर निष्पादन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में राज्य के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों की स्थिति की समीक्षा करते हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर अधिकतम जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग द्वारा तैयार चार्ट के आधार पर विभिन्न कमियों के अनुसार जुर्माने की राशि निर्धारित की गई है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई कॉलेज लगातार तीन वर्षों से नामांकन ले रहा है, लेकिन नॉर्म्स का पालन नहीं कर रहा है, तो ऐसे संस्थानों के निलंबन...