नियम तोड़ने वाले 50 वाहन चालकों पर कार्रवाई
बागेश्वर, जून 17 -- बागेश्वर। यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दो वाहनो का कोर्ट का चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी निरंतर जारी है।किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस कर्मी या हेल्पलाइन नंबर 112 पर देने की पुलिस ने अपील की है। यह भी पढ़ें- नियम तोड़ने वाले 50 वाहन चालकों पर कार्रवाई यह भी पढ़ें- तीन वाहन सीज, 18 बाहरी के चालान किए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.