भागलपुर, फरवरी 26 -- पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर अकबरनगर थाना के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जीवन जागृति सोसायटी के कार्यकारी सदस्य संबित कुमार एवं थाना प्रभारी राहुल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों तथा बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चालकों को रोककर समझाया गया। हालांकि दंडात्मक कार्रवाई के बजाय पुलिस ने अनोखा संदेश देते हुए नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल भेंट किया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा के लिए जरूरी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.