आगरा, अप्रैल 4 -- जनपद में यातायात नियमों के पालन के लिए पुलिस ने तीन दिन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को पहले दिन की गई चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 170 वाहनों के चालान भी किए गए हैं। यातायात पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों पर 338600 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया है। एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में जनपद में आगामी पांच अप्रेल तक विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कासगंज शहर में मालगोदाम चौराहा, राजकोल्ड तिराहा एवं नदरई तिराहा कासगंज पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन प...