कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात विभाग लगातार सक्रियता दिखाई गई। यातायात उपनिरीक्षक अब्दुल अली ने सैनी चौराहा पर विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को अभियान चलाकर हटाया गया और उनके खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहन चालकों को हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई। यातायात उपनिरीक्षक अब्दुल अली ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट आपक...