मुंगेर, अप्रैल 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शहर में इन दिनों टोटो रिक्शा की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है। जिससे यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। स्थिति यह है कि शहर के लगभग हर सड़क और मोहल्ले में टोटो ही टोटो नजर आते हैं। बेतरतीब तरीके से सड़कों पर खड़े टोटो के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि कई टोटो चालक परिवहन नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। अधिकांश चालकों के पास न तो वैध ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही यातायात नियमों की जानकारी। इसके बावजूद वे टोटो पर पांच से छह यात्रियों को बैठाकर सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आते हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि अनुमंडल क्षेत्र में दर्जनों ऐसे टोटो चालक हैं, जिनकी उम्र मात्र 12 से 15 वर्ष के बीच ह...