रामगढ़, मई 15 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड अंतर्गत अरगड्डा सहित अन्य क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन एवं मोटरवाहन अधिनियम के तहत वाहनों की जांच करते हुए विभिन्न वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

वाहनों के दस्तावेजों की जांच जांच अभियान के दौरान वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। इस क्रम में कई वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल पाए गए तथा कई वाहनों की ओर से मोटरवाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया जाना पाया गया।

कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान के दौरान नियमों का उ...