रुडकी, अप्रैल 6 -- जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस और सीपीयू की ओर से मार्च माह में चलाए गए अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। एक माह के भीतर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 7025 वाहनों का चालान काटा गया जबकि गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 200 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। मार्च में जिलेभर में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने वाले चालक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...