मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- जिले में ईंट भट्ठा उद्योग से जुड़े कारोबारियों के लिए योगी सरकार ने खुशियों की सौगात दी है। पिछले 10 साल से अधिक समय से बंद चल रहे ईंट भट्ठा उद्योग को एक बार फिर से पंख लगने की उम्मीद जगी है। जिले में करीब 100 से अधिक ईंट भट्ठे एक बार फिर से गुलजार होंगे। इसके लिए प्रदूषण , खनन, जीएसटी व जिला पंचायत परिषद के स्तर पर भट्ठा कारोबारियों को रियायत देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि वर्तमान में संचालित 300 से अधिक ईट भट्ठों से इन विभागों को सालाना 20 से 25 लाख रुपये की राजस्व की आमदनी होती है। बता दें कि जनपद के ईंट भट्ठा उद्योग के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। सरकारी नियमों में बड़े बदलाव और प्रक्रियाओं के सरलीकरण से अब इस क्षेत्र में नई जान आने वाली है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा ईंट भट्ठा...