सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- सीतामढ़ी। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा संचालन में पूर्व के नियमों में बदलाव कर शिक्षा विभाग एवं बोर्ड के अध्यक्ष ने छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। जहां पूर्व में केंद्राधीक्षकों को यह अधिकार था कि परीक्षा शुरू हो जाने के बावजूद परिस्थिति के अनुसार आधा घंटा देर तक केंद्र पर छात्रों को आने के बावजूद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल जाता था, जिससे बगैर मानसिक दबाव के छात्र परीक्षा दे पाते थे वहीं वर्तमान नियम के अनुसार प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पहले से प्रवेश द्वार खोलकर उसे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले मुख्य द्वार को बंद कर देने के नियम से हजारों छात्रों के शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रही है। ये बातें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह एमपी हाईस्कूल डुमरा के पूर्व प्राचार्य ब्रज...