आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरुवार की सुबह से पेट्रोल और डीजल को लेकर शुरू किल्लत और अफवाहों का सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पेट्रोलियम कंपनियों के नियमों में बदलाव का असर भी पेट्रोलपंपों पर साफ दिखा। ग्रामीण इलाकों में 50 प्रतिशत पेट्रोलपंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। तेल लेने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। जिले में निजी और सरकारी कंपनियों के पेट्रोपपंपों पर सामान्य दिनों में करीब 700 केएल पेट्रोल की खपत होती है। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 1200 से 1500 केएल पेट्रोल की खपत हो रही है। पंप संचालकों के मुताबिक, गुरुवार सुबह से ही जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह फैल गई। इसका असर यह हुआ कि शाम होते-होते 95 प्रतिशत पेट्रोलपंप ड्राई हो गए। सिविल लाइंस स्थित पंप पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि सामान्य दिनों म...