बगहा, फरवरी 11 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। नगर पंचायत चनपटिया की दर्जन भर गाड़ियां परिवहन विभाग के नियमों को ठेंगा दिखा रही हैं। खरीदे गए नये वाहन महीने-दो महीने से नहीं बल्कि सालों-साल से बिना नंबर प्लेट के हीं नगर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। शहर की सफाई व अन्य जरुरी कार्यों के लिए खरीदे गए ऑटो टीपर, ट्रैक्टर, जेसीबी, सक्शन मशीन आदि वाहनों पर आज तक नंबर प्लेट नहीं लगे हैं, जो बड़ी वित्तीय अनियमितता का भी सूत्रपात कर रही है। इसे तेल के घपले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरी तरफ सड़क सुरक्षा नियमों का भी बंटाधार हो रहा है जिसपर स्थानीय यातायात पुलिस की नजर नहीं है। इन गाड़ियों से दुर्घटना के बाद इन्हें पकड़ना या जिम्मेदार चालकों एवं कर्मियों को चिन्हित करना भी दुष्कर कार्य बना रहता है। बिना नंबर प्लेट के इन गाड़ियों के सड़क पर दौड़ने के सवाल पर नगर पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.