वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में डायनामिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) योजना के क्रियान्वयन को लेकर चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान आयोग (एनसीआईएसएम) डीएसीपी योजना के तहत की जा रही पदोन्नतियों पर गंभीर आपत्ति जताई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि न्यूनतम मानक एवं स्नातक आयुर्वेद शिक्षा विनियम-2022 के तहत निर्धारित पात्रता पूरी किए बिना किसी भी शिक्षक को प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति नहीं दी जा सकती। विदित हो कि एनसीआईएम ने डीएसीपी योजना से संबंधित विज्ञापन तत्काल वापस लेने और एनसीआईएसएम के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का पूर्व में निर्देश दिया था। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने विज्ञापन वापस लेने के बजाय उसकी अंतिम तिथि बढ़ा दी, जिसे आयो...