बोकारो, जून 30 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में बिना वैध अनुमति, ट्रेड लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित मैरिज हॉल, विवाह मंडप एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जल्द कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। विशेष रूप से आईटीआई मोड़ से गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में संचालित कुछ मैरिज हॉलों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि इन प्रतिष्ठानों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग होती है, जिससे जाम और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है。

नगर निगम की कार्रवाई नगर निगम के सहायक नगर...