अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत 29वें दिन गुरुवार को धर्म समाज महाविद्यालय में 300 एनसीसी व एनएसएस के छात्रों को जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में एनसीसी इंचार्ज असिस्टेंट प्रो. डॉ. विपिन कुमार शर्मा, एनएसएस डॉ. राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज, आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह, एआरटीओ प्रवेश कुमार, पीटीओ डॉ. ज्योति मिश्रा शामिल रहीं। आरआई अनुराग सिंह वर्मा ने विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें ट्रेनिंग स्कूल में संचालित वाहनों एवं मशीनों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद चेकिंग के दौरान हेलमेट के अभियोग में 32, सीटबेल्ट के अभियोग में 9, वाहन चलाते समय मोबा...