चंदौली, मई 19 -- चंदौली। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 539 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही सात लाख एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसमें नो पार्किंग में 144 का चालान और 8 वाहनों को सीज किया गया है। वहीं बिना हेलमेट के 126 और ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से शराब का सेवन करने वाले 2 वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- यातायात पुलिस के विशेष अभियान में 370 वाहनों के चालान यह भी पढ़ें- नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों को उठा ले गई पुलिस यह भी पढ़ें- 10 बाइकें सीज, 50 वाहनों का किया चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...