गोंडा, जनवरी 29 -- गोण्डा। परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा माह में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान नियमों को अनदेखा कर फर्राटा भरने वाले वाहन पर कड़ी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग के एआरटीओ आरसी भारतीय ने 25 वाहनों का चालान किया और तीन वाहनों को सीज किया। इनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न होना, ओवर स्पीडिंग, गलत पार्किंग, बिना फिटनेस व रिफ्लेक्टर न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। एआरटीओ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जांच अभियान के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान ड्राइवरों को हाई बीम एवं लो बीम लाइट के सही प्रयोग की जानकारी दी गई तथा रात्रि के समय...