लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर बुधवार की शाम को औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने हजरतगंज, कैसरबाग, मुंशी पुलिया, गोमती नगर के कई चौराहों सहित हुसैनगंज में दोपहिया चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट पहले वाहन चलाने वालों के चालान किए गए। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों, आवश्यक कागजों की कमी, मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों के भी चालान किए गए। इसके अलावा एक दर्जन दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। इनके चालकों के पास वाहन संबंधी कोई कागजात नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...