संभल, फरवरी 26 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी और यात्री मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव ने ओवरलोडिंग, बगैर वैध प्रपत्र और अनधिकृत वाहनों के संचालन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान निजी वाहन को व्यवसायिक प्रयोग करने के अभियोग में एक वाहन और ओवरलोडिंग के अभियोग में दो वाहनों को सीज किया गया। 58 हजार रुपये प्रमशन शुल्क भी जमा कराया गया। वहीं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत फिटनेस प्रमाण पत्र वैध नहीं होने के अभियोग में एक चालान किया गया। हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करने पर पांच दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। कार सवारों द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 8 और ट्रिपल राईडिंग पर दो वाहनों के चालान हुए। वहीं वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर पांच वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...