नैनीताल, मई 24 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में लोग बैठकर कैंची धाम पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सेनिटोरियम भीमताल में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- नियमों की धज्जियां :: पिकअप में भरकर कैंची पहुंचे पर्यटक इसके बावजूद एक पिकअप वाहन सीधे सवारियों को लेकर कैंची धाम पहुंच गया। वायरल वीडियो में पिकअप के अंदर लोग...