अररिया, मार्च 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता सरकार व गैस एजेंसियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को हर हाल में गैस की आपूर्ति दी जाएगी। प्रत्यक्ष रूप से तो यह सहज नजर आता है लेकिन जिन लोगों ने जीवन भर नियमों से परहेज किया, उनको आटे दाल का भाव पता चल रहा है। गैस के वितरकों के यहां लोगों का जमावाड़ा बढ़ते हाहाकार की पुष्टि कर रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत ई-केवाईसी की है जिन लोगों के पुराने कनेक्शन हैं, माता या पिता का नाम चढ़ा है। जरूरी संशोधन नहीं कराया। अब उनको अपनी पहचान के दस्तावेज देने में दिक्कत आ रही है। इसमें सबसे अधिक मुश्किल फोन नंबर बन रहा है। अनेकों लोगों के नंबर बदल चुके हैं जबकि औपचारिकता पूरी करने के लिए यह अहम है। सूत्रों ने बताया कि वितरकों को अंदरखाने में सख्त हिदायत दी गई है कि डिलीवरी ऑथंटिकेशन कोड (डीएसी) बगैर ड...