गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में सीएससी सेंटरों की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर सख्त कदम उठाया गया है। जिला प्रबंधक की ओर से नियमों की अनदेखी पर 286 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को बंद कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि इन केंद्रों पर सरकार की ओर से निर्धारित रेट लिस्ट लग मिले, अधिकृत ब्रांडिंग तथा पुलिस वेरिफिकेशन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं थीं। जिला प्रबंधक विकास पूनिया ने बताया कि आम नागरिकों को पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके उद्देश्य से जिले के सभी सीएससी सेंटरों का भौतिक व दस्तावेज वेरिफिकेशन किया जा रहा है। वर्तमान में यह प्रक्रिया लगातार जारी है।प्रत्येक सेंटर को तय मानकों के अनुरूप जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.