बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- डग्गामार और मानकों के विपरीत दौड़ रहीं बसों पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को ऑपरेशन कवच-2.0 अभियान के तहत चार बसों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई है। सड़क परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने और यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने को लेकर प्रवर्तन दल ने विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान रूट से गुजरने वाली बसों को रोककर उनके कागजात, परमिट और बस बॉडी कोड मानकों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी और बिना वैध अनुमति के दौड़ती पाई गईं चार बसों को पकड़कर उनके खिलाफ नियमानुसार चालान व सीज करने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- बॉडी कोड और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली आठ बसों का चालान एआरटीओ नीतृ शर्मा ने बताया कि यात्रियों की जान से...