गिरडीह, मार्च 12 -- खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र के किसगो ग्राम स्थित बुढ़वा आहार के पास करिहारी-किसगो को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर संचालित एक क्रशर से उड़ने वाले डस्ट के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रशर का संचालन नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य व खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त क्रशर का संचालन कोडरमा जिला के नवलसाही ग्राम निवासी धीरेंद्र साव द्वारा किया जा रहा है। बताया जाता है कि क्रशर से दिनभर उड़ने वाली धूल के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। बाइक सवारों और पैदल चलने वाले राहगीरों को धूल के गुबार के बीच होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.