भदोही, जनवरी 29 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान छात्रों एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में बताया गया। प्राचार्य डा. माया ने कहा कि हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन को चलाना चाहिए। चार पहिया वाहन का प्रयोग करते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग करें। ओवर स्पीडिंग एवं ओवरटेक से बचने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं को यातायात सम्बंधित नियमों एवं अनुशासन का शक्ति से पालन करने के लिए प्रेरित किया। हमारे ही देश में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें जान और माल की अपार क्षति होती है। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने के...