गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों से लोगों को हादसों का डर सता रहा है। वैशाली निवासी डॉ. सुनील वैद ने बताया कि वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, झंडापुर समेत कई अन्य इलाकों में बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर-ट्रॉली खुलेआम घूम रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस से शिकायत की है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...