नोएडा, मई 25 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार सोमवार को 50 से अधिक वाहन पकड़े गए हैं। इन वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन टीम के अनुसार वाहन में क्षमता से अधिक सामान ढोने, निजी बसों द्वारा नियमों का उल्लंघन, बिना फिटनेस व परमिट और बगैर रोड टैक्स जमा किए गाड़ियों को सीज किया गया है। साथ ही इन वाहनों के चालान किए गए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।----- यह भी पढ़ें- ओवरलोडिंग और फर्जी नम्बर प्लेट लगाने वाले 47 वाहनों का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...