गुड़गांव, जनवरी 27 -- - नियमित होने के बाद विकास की पटरी पर लौटी कॉलोनी, पानी-सीवर की नई लाइन और सड़कों के निर्माण के लिए निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम गुरुग्राम की न्यू पालम विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए विकास और राहत की एक नई सुबह होने वाली है। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जी रहे यहां के 20 हजार से अधिक लोगों की सुध लेते हुए नगर निगम ने विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। हाल ही में नियमित हुई इस कॉलोनी में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया जाएगा। निगम आयुक्त द्वारा विस्तृत कार्य रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि न्यू पालम विहार कॉलोनी लंबे समय से नगर निगम की फाइलों में अवैध श्रेणी ...