सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रामवि सिमडेगा एवं यूसी हाई स्कूल सामटोली में सोमवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसई दीपक राम उपस्थित थे। मौके पर स्कूल के उच्च प्रदर्शन में योगदान एवं सहयोग करने वाले अभिभावकों,शिक्षकों,एसएमसी सदस्यों तथा नियमित स्कूल आने वाले एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं व अन्य परीक्षाओं में अच्छे करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीपीओ देशबन्धु शास्त्री, सीआरपी रीना भारती सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। यूसी हाई स्कूल में आयोजित बैठक में एचएम सि फुलरीदा डुंगडुंग सहित कई शिक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.