नियमित साइकिल चलाने से स्वस्थ रहता है ठीक: मनोज अग्रवाल
रामगढ़, जून 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया की साइकिल को हम जिंदगी का सबसे पहला एडवेंचर कह सकते हैं। गिरते-पड़ते हम साइकिल चलाना सीखते हैं। उम्र के अनुसार साइकिल का भी अलग अलग महत्व है। आगे कहा कि नियमित साइकिल चलाने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया ने कहा कि साइकिल चलाने से बहुत सारे रोगों को दूर किया जा सकता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नील कमल सिन्हा, प्रकाश चंद्र महतो, चंचला कुमारी, अरविंद कुमार महतो, दिनेश्वर मुंडा, डॉ राजेश महतो आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.