बदायूं, मई 23 -- सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में शुक्रवार को इंडियाब फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिंदू राव अस्पताल दिल्ली की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनीता सिंह ने मधुमेह, रक्तचाप व मोटापे की जांच की।डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण शुगर,बीपी और मोटापे के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बीमारी से बचाव के लिए डॉ. सिंह ने नियमित व्यायाम,संतुलित भोजन, तनाव से दूरी और नमक-चीनी का सीमित सेवन करने की सलाह दी। इंडियाब फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष आलोक कुमार, उप प्रबंधक पंडित श्यामपाल पाठक, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, संजय उपाध्याय, संजीव कुमार पाठक, रामबहादुर शंखधार,अश्वनी शर्मा, आकाश कश्यप, प्रसुनिका शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...