मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में नुकक्ड़ नाटक, व्याख्यान, प्रतियोगिता, संगोष्ठी के जरिए छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जरिये स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम का आयोजन कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने किया था। विभाग के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रसाद, डॉ. राम बाबू प्रसाद मौजूद रहे। छात्रों ने जागरूकता रैली भी निकाली। आरडीएस कॉलेज में एनएसएस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. शशिभूषण ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।महिला शिल्पकला भवन महाविद्यालय में एनए...