रांची, अप्रैल 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटी में शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक खूंटी शाखा की ओर से सीएसआर फंड के तहत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक स्यंवर पी. एक्का एवं एसेट मैनेजर रवि प्रकाश द्वारा विद्यालय को सात पंखे, एक अलमारी, व्हाइट बोर्ड, भोजन बनाने व परोसने के बर्तन, दरी तथा सभी छात्रों को स्कूल बैग उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक द्वारा स्वागत भाषण से की गई। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड संसाधन सेवी सहित कई लोग उपस्थित रहे। नामांकन बढ़ाने पर जोर:कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मीता नगेशिया ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में नामांकन और उपस्थि...