आरा, फरवरी 12 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अधीन सभी स्नातकोत्तर विभाग, सभी अंगीभूत महाविद्यालयों एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों में नियमित रूप से खेलकूद के आयोजन की मांग अजय कुमार तिवारी ने की है। कुलाधिपति को पत्र लिखकर कहा है कि नियमित रूप से कॉलेजों में खेलकूद का आयोजन नहीं होने से बच्चों में फैटी लीवर की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। खेलकूद के नाम पर नामांकन के समय प्रति छात्रों से अच्छी-खासी रकम वसूल की जाती है। इसके बावजूद नियमित खेल-कूद का आयोजन नहीं कराया जाता है। साल में एक बार अंतर महाविद्यालय खेलकूद का जो आयोजन किया जाता है, जिसमें भी बहुत सारे कॉलेज भाग नहीं लेते हैं। वैसे कॉलेजों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की जरूरत है। आखिर जब वे नामांकन के समय खेल-कूद के नाम पर राशि लेते हैं, आखिर वह राशि कहां जाती ...