नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र- उपायुक्त
लोहरदगा, मई 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा कोषांग और मिशन वात्सल्य कार्यक्रम की सोमवार को लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने समीक्षा की। उपायुक्त ने समाज कल्याण की समीक्षा में कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र सभी नियमित रूप से खुलें। आंगनबाड़ी खुलने की इंट्री पोषण ट्रैक्टर पर नियमित रूप से की जाए। फेशियल रिकॉगनाइजेशन, टीएचआर, वीएचएसएनडी, होम विजिट शून्य से 6 वर्ष के बच्चों के शारीरिक मापी, कम्युनिटी बेस्ड इवेंट, आधारभूत संरचनाओं की स्थिति समेत अन्य इंडिकेटर की एंट्री नियमित रूप से पोषण ट्रैक्टर एप पर की जाए। इसे सभी सीडीपीओ 100% सुनिश्चित करें। सभी आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन ले लिया जाए। कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे जहां बिजली कनेक्शन ना हो इसे सभी सीडीपीओ सुनिश्चित करें।जो बच्चे अतिकुपोषित हैं उन बच्चों की भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.