आजमगढ़, मई 19 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को नवागत उपजिलाधिकारी भूपाल सिंह और तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील में व्याप्त समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि तहसील में धारा-38 की सैकड़ों पत्रावलियां लंबित पड़ी हैं। उन्होंने इन पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कराने और कोर्ट नियमित रूप से चलाने की मांग की। इसके साथ ही तहसीलदार के मालबाबू वीरेंद्र बहादुर के व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं ने उन्हें हटाने की मांग की। नवागत एसडीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया जांच के बाद कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- वकीलों के प्रदर्शन में इस खबर की फोटो लगाएं एसडीएम ने कहा कि मेरी प्राथमिकता तहसील मुख्यालय पर नियमित ...