पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) परिसर में संचालित ब्लड बैंक रक्त की कमी से सदैव जूझता है। प्रतिदिन होने वाले रक्तदान और ब्लड बैंक से निकलने वाले बल्ड में बड़ा अंतर है। बल्ड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रक्तदान शिविर में युवाओं के जुड़ने से लाभ होगा। लोगों का मानना है कि व्यक्ति को स्व प्रेरित होकर रक्तदान शिविरो में बढ़चढ़ हिस्सा लेना सुनिश्चित करना चाहिए। लोगों ने अपने घरों में आयोजित होने वाले छोटे-छोटे कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के आयोजन से बल्ड बैंक में रक्त की कमी दूर होगी। लोगों में रक्तदान से संबंधित कई भ्रांतियां भी फ़ैली हुई है। लोगों को लगता है कि रक्तदान करके वे कमजोर हो जायेंगे मगर वास्तविकता ठीक विपरीत है। नियमित रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त का निर्माण हो...