सुल्तानपुर, मार्च 6 -- लंभुआ, संवाददाता। क्षेत्र के चौकिया गांव में चौकिया विकास परिषद की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह और जीएसटी कमिश्नर सुशील सिंह ने जिम का उद्घाटन किया। गांव में जिम की स्थापना करने में जीएसटी कमिश्नर की अहम भूमिका रही और ब्लॉक प्रमुख ने भी अच्छा खासा सहयोग किया। ब्लॉक प्रमुख ने डॉ. सिंह ने कहा कि नियमित शारीरिक श्रम करने से बेहतर स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण, मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती, और मानसिक तनाव में कमी आती है। नियमित जिम करने से हृदय रोग, मधुमेह, और उच्च रक्तचाप का जोखिम कम होता है, ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, और नींद अच्छी आती है, जिससे आकर्षक व्यक्तित्व बनता है। जीएसटी कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है और नियमित ऐसा करने से मानसिक तनाव में कमी आती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.