गंगापार, जून 21 -- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सशक्त माध्यम है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है, मानसिक शांति मिलती है और शरीर रोगमुक्त रहता है। उक्त बातें फूलपुर नगर पंचायत के गोमती इंटर कालेज परिसर में नगर पंचायत, भाजपा, गोमती कालेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति की यह अमूल्य देन है।योग प्रशिक्षक मृत्युन्जय सिंह ने योग और आसन की विभिन्न विधियों का प्रदर्शन किया,जिसका उपस्थित लोगों ने अनुसरण किया।संचालन यह भी पढ़ें- पंचायत भवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास आलोक गुप्ता ने किया। योग शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा क्षेत्रीय ...