फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- राजेपुर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार की ओर से ग्रामसभा तेरा अकबरपुर में आम ग्रामीण जनमानस को उनके द्वार पर ही इलाज मुहैया कराने को शिविर लगा।आयोजक चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 134 आमजनों को इलाज मिला। इसमें 81 पुरुष व 53 महिला ने अपने घर के समीप ही होम्योपैथिक इलाज प्राप्त किया। शिविर में ज्यादातर रोगी, चर्म रोग,जुकाम खांसी,दमा, जोड़/ गठिया, संधिवात ,स्वांस, एलर्जी,पथरी, पेट रोग,उच्च रक्तचाप,मधुमेह, इत्यादि से पीड़ित पाए गए। चिकित्साधिकारी ने शिविर में आए हुए सभी रोगियों, परिजनों, ग्रामवासियों को नियमित योग करने की सलाह दी । फोटो 4परिचय कैंप में बच्चे को देखते डाक्टर ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...