औरंगाबाद, मई 30 -- अंबा, संवाद सूत्र। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन की प्रभावी पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता में सुधार होता है तथा जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव संभव है। इसी उद्देश्य से अंबा देवी मंदिर के समीप शनिवार को पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। पतंजलि के योग प्रशिक्षक बृजमोहन शर्मा ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक निष्क्रियता अनेक रोगों का कारण बन रही है। ऐसे में योग स्वस्थ जीवन का सरल और प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- आरयू के योग शिविर में प्रतिभागियों को मिला स्वास्थ का संबल सौरभ कुमार के सौजन्य से आयोजित शिविर में भारत स्वाभिमान प्रभारी...