रुडकी, जून 21 -- रुड़की, संवाददाता। आनदं स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रजत अग्रवाल, प्रबंध समिति सदस्य रविंद्र बंसल, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह एवं परिसर प्रभारी जसवीर सिंह पुंडीर ने किया। योगाचार्य तिलक राम चौहान के निर्देशन में छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं अभिभावकों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। डॉ. रजत अग्रवाल ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं विश्व शांति की कामना के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- 'योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर' अंत ...